बड़ी खबर…युवक ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में एक महिला को बताया जिम्मेदार

खबर शेयर करें 👉

एक महिला की प्रताड़ना के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक महिला का फोटो और उसका मोबाइल नम्बर भी है। युवक ने अपनी मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने महिला पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है।


पुलिस के अनुसार थाना केलाखेड़ा के ग्राम रतना मढैया निवासी 25 वर्षीय उमर अली यहां सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करता था। वह राजमिस्त्री का काम करने दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह दिल्ली जाने के बजाय 15 दिन पूर्व से ट्रांजिट कैम्प के श्मशान घाट रोड पर किराये के कमरे में रह रहा था। शुक्रवार रात उसने कमरे में पंखे के कुण्डे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर एसआई मुकेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें एक महिला का फोटो लगा है। साथ ही मोबाइल नम्बर भी लिखा है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर मृतक युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। युवक के चाचा ने मीडिया को बताया कि भवाली में मृतक युवक के पिता व महिला की 12 वर्षीय बेटी भर्ती थी। वहीं पर दोनों में जान पहचान हुई। उन्होंने महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कमरा भी उसी ने किराये पर दिलाया था। परिजनों के अनुसार महिला कल तक यहीं पर थी। इसके बाद वह चली गई। परिजनों ने बताया कि उमर अली घर में कभी कभार फोन करता था लेकिन उसने कभी यह नहीं बताया कि वह रुद्रपुर में है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, मामले को गम्भीरता से देखते हुए मोर्चरी पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उमर अली ने आत्महत्या करने से पहले ही सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल कर दिया था। इसमें उसने लिखा है कि उसे ट्रांजिट कैम्प में ही रहने वाली शादी-शुदा महिला ने अपने जाल में फंसाया। वह अपनी लच्छेदार बातों से उसका इस्तेमाल करती रही। वह जो कहती थी, उसे करना पड़ता था। अगर मना करता तो बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मरवाने की धमकी देती। उमर अली ने लिखा है कि महिला के कहने पर ही वह रुद्रपुर आया था मना करने पर वह अश्लील फोटो वायरल कर  फंसाने की धमकी दे रही थी। महिला ने उसकी जिन्दगी बर्बाद कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119