स्कूल के बरामदे में मिला मजदूर का शव, हड़कंप मचा-

खबर शेयर करें

चम्पावत। टनकपुर निवासी एक मजदूर का शव प्राथमिक स्कूल के बरामदे में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को वार्ड नंबर दस के प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में एक शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने से स्कूल स्टॉफ और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

शव की शिनाख्त अर्जुन सक्सेना (20) पुत्र चंद्रपाल, निवासी शारदा चुंगी, वार्ड नंबर एक के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया मृतक मजदूरी करता था। उन्होंने नशे की ओवरडोज लेने से मौत होने की आशंका जताई है। बताया मामले में तहरीर नहीं मिली है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, मृतक के भाई पवन ने बताया अर्जुन की शादी सात माह पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया मजदूर अर्जुन पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा में उत्साहपूर्वक मनाया कुमाउंनी भाषा दिवस
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119