आठ बाइक, एक स्कूटी के साथ वाहन चोर गिरफ्तार-
रुद्रपुर। लंबे समय से दोपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर के पास से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई आठ बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की हैं। आरोपी चोरी के वाहनों को नेपाल में सप्लाई करता था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो दिन पूर्व पक्की खमरिया बगवाड़ा बॉर्डर से विक्की बजाज निवासी वार्ड नंबर दो 11 बस अड्डा कॉलोनी थाना गदरपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने विक्की की निशानदेही पर आठ बाइक और एक स्कूटी बरामद की। जिन्हें विक्की ने जिले में विभिन्न स्थानों से चुराया था। पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया कि वाहनों को चोरी करने के बाद वह उन्हें नेपाल में सप्लाई करता था। वाहन छुपाने के लिए उसने जिले में कई स्थानों पर जगह बनाई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद