शारदा नदी में कूदे युवक का शव मिला-
चम्पावत। पुलिस ने शारदा नदी में कूदे युवक का शव बरामद किया है। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिथौरागढ़ निवासी युवक ने बीते एक जुलाई को शारदा नदी में छलांग लगा दी थी। मंगलवार देर शाम पुलिस को लोहियाहेड नहर की जाली में एक युवक का शव अटका मिला।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़ ने बताया कि युवक की शिनाख्त त्रिलोक सिंह (32) पुत्र स्व़ चंचल सिंह सल्ला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। मृतक के भाई महेश भाट ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते एक जुलाई को त्रिलोक सिंह ने गढीगोठ स्थित शारदा नहर में छलांग मार दी थी। युवक गढीगोठ में बकरा फार्म में कार्य करता था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश