टैंपो और बाइक की टक्कर में टैंपो में सवार एक अधेड़ की मौत-
हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में टैंपो और बाइक की टक्कर में टैंपो में सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गिरिजा बिहार कमलुवागांजा निवासी अजब सिंह पुत्र चंद्र सिंह टैंपो में बैठ कर बाजार की ओर आ रहे थे। तभी टैंपो बेकाबू होकर एक बाइक से टकरा गया जिससे टैंपो में सवार कई लोग घायल हो गया। वहीं टैंपो में आगे की सीट पर बैठे अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शॉप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम