संदिग्ध हालात में कक्षा नौ की छात्रा ने लगाई फांसी
रुद्रपुर। कक्षा नौ की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, भदईपुरा निवासी एक व्यक्ति की एक 15 साल की बेटी थी। वह रामपुर रोड स्थित एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को उस व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर शिकायत की। आरोप था कि उसके यहां किराये पर रह रहे शादीशुदा युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की है। मौके पर पुलिस पहुंची और किरायेदार के कमरा छोड़ने पर मामला शांत हो गया।
गुरुवार रात परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह उसकी बेटी ने उठने के बाद घर की साफ-सफाई की। इसके बाद वह छत पर चली गई। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिवार के लोग छत पर गए। यहां टिन शेड के कमरे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि किशोरी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण साफ हो पाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही