इंदिरा आवास दिलाने का झांसा देकर 75 हजार ठगे
रुद्रपुर। इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर आजादनगर निवासी एक व्यक्ति से आरोपी ने 75 हजार 500 रुपये ठग लिए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुकेन राय पुत्र भद्र राय निवासी आजादनगर वार्ड 2 किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ फरवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के देहरादून ऑफिस से बात कर रहा है। बताया कि उसका इंदिरा आवास आने वाला है। इसके लिए उसे फाइल व अन्य चार्ज देने पड़ेंगे। उन्होंने उसकी बात पर भरोसा कर उसके बताए बैंक अकांउट में 10 फरवरी को 75 हजार 500 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी 14 हजार रुपये की और मांग करने लगा, तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार