लोहाघाट-खेतीखान मोटर मार्ग में सड़क हादसे में लोहाघाट के अधेड़ की मौत
चम्पावत। लोहाघाट-खेतीखान मोटर मार्ग में कोलीढेक के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एसओ लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बलवंत सिंह बिष्ट (61) पुत्र स्व.जोध सिंह बिष्ट निवासी कर्णकरायत अपनी कार डीएल 6 सीसी 1138 से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे। कोलीढेक के पास कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गए। जिसमें बलवंत सिंह को गंभीर चोट आ गई।
परिजन उपचार के लिए घायल बलवंत सिंह को उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चम्पावत रेफर किया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक अपनी फिटनेस और सरल व्यवहार के लिए चर्चित था। उनकी मौत पर व्यापारियों व आम लोगों ने शोक जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार