दुःखद! सुबह व्यायाम कर रहे 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: दुनियाभर में इन दिनों अचानक ही दिल का दौरा पढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में शुक्रवार की सुबह व्यायाम कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर कासनी गांव का 18 वर्षीय युवक पारस कसन्याल सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। वह हर रोज अपने गांव से दौड़ लगाकर नगर के देव सिंह मैदान में पहुंचकर व्यायाम करता था। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे वह मैदान में व्यायाम कर रहा था। व्यायाम के दौरान ही वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. आलम ने युवक की जांच की हृदय गति वापस लाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सक ने पारस को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रिटायर्ड जवान बनकर मुक्तेश्वर के युवक को जहरखुरानी ने शिकार बनाया

चिकित्सकों ने इसे हृदयाघात बताया। इस घटना से अस्पताल में मौजूद खिलाडिय़ों की आंखें नम हो गई। स्वजन भी तब तक अस्पताल पहुंच गए। गमगीन माहौल में युवक का शव उसके गांव कासनी ले जाया गया। युवक के आकस्मिक निधन पर तमाम खिलाडिय़ों ने गहरा दुख जताया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119