बिग ब्रेकिंग…गदरपुर में तमंचे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने क्षेत्र में तमंचे बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गदरपुर थाना पुलिस को गुरुवार रात भाखड़ा पुल साबरी ईंट भट्टा के पास अवैध रूप से तमंचे बनाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी और एसओ गदरपुर राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस की दो टीम बनाई गईं। टीमों ने मौके पर छापा मारकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देख यहां मौजूद दोनों आरोपी भागे। पुलिस टीम ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सिकंदर पुत्र सतनाम निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर बताया। जबकि अपने फरार हुए साथी का नाम गोविंद उर्फ लट्ठा पुत्र गौ मिस्त्री निवासी चितरंजनपुर दिनेशपुर बताया। पुलिस टीम ने मौके से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर के दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस फरार आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग