महिला कल्याण संस्था ने नगर में निकाला भव्य सांस्कृतिक जुलूस में भवाली की टीम निकली प्रथम-

खबर शेयर करें
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 13 मार्च । महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर प्राचीन सिद्धनौला मन्दिर से होली सांस्कृतिक जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक जुलूस में हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, बागेश्वर, रानीखेत की महिला होली टीमों के साथ अल्मोडा़ नगर की स्यूनराकोट, जोहार कालोनी, जाखनदेवी, कर्नाटकखोला की महिला टीमों ने जुलूस में कर्णप्रिय खड़ी होली गायन, स्वांग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर अल्मोड़ा नगर को होली के रंगों में सरोबार कर दिया। सांस्कृतिक जुलूस के नन्दादेवी परिसर में पंहुचने के बाद महिला कल्याण द्वारा आयोजित होली महोत्सव में महिला टीमों द्वारा होली गायन और वर्तमान में सामाजिक बुराईयों व आम जनता में जन चेतना जागृत करने के लिए स्वांग के माध्यम जागरूक करने की सुन्दर पहल करके मौजूद सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि होली महोत्सव के आयोजन को कराकर उनकी संस्था महिलाओं को उचित सम्मान देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। द्वितीय दिवस के होली महोत्सव का शुभारंभ नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा की समस्त जनता को रंगोत्सव पर्व महाहोली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए होली पर्व की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए किये गये प्रयासों की प्रशंसा की। होली महोत्सव के निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, मनमोहन चौधरी, भास्कर साह, अखिलेश थापा, संगीता जोशी, मनीषा भट्ट आदि ने प्रत्येक प्रतियोगी होली टीम को प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया। होली महोत्सव का संचालन समिति उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अर्बन बैंक आनन्द बगडवाल द्वारा की गयी। कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, दीपा सतीश जोशी, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, मंजू जोशी, अंजू अग्रवाल, सरला बिष्ट, आशा पन्त, चन्द्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, अनीता रावत आदि महिलाएं मौजूद रही।

सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा द्वारा विधिवत किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा होली महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस में माँ भवाली होली महिला टीम द्वारा प्रथम स्थान, माँ नन्दा सुनन्दा महिला टीम भवाली द्वारा द्वितीय स्थान, महिला होली टीम हल्द्वानी तृतीय स्थान एंव महिला होली टीम बागेश्वर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। होली महोत्सव में विभिन्न महिला होली टीमों द्वारा मंच में होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। जिनमें मां नन्दा सुनन्दा महिला होली टीम ने प्रथम स्थान, स्यूनराकोट महिला होली टीम ने द्वितीय, जाखनदेवी महिला होली टीम ने तृतीय स्थान और महिला होली टीम नैनीताल ने चतुर्थ एंव जोहार महिला होली टीम ने पंचम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक जुलूस में विजेता और प्रतिभाग करने वाली होली टीमों को नकद पुरस्कार एंव होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कार वितरण किए।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज                       
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119