भाजपा के कैलाश शर्मा ने जनता के जनादेश का किया सम्मान-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 13 मार्च : पूर्व विधायक एवंं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा द्वारा जारी बयान मे कहा जारी उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा की देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है मैं आने वाले समय में उस विश्वास पर खरा उतरूँगा। कैलाश शर्मा ने कहा की जनता द्वारा जो अपार स्नेह प्रेम मुझे दिया गया मैं उसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तथा प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में उसके साथ मजबूती से खडा रहूँगा। जनता का जो जनादेश मिला है, मैं उस निर्णय का सम्मान करता हूँ और ज

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में संदिग्ध मौत से सनसनी: बहन-जीजा के घर सोया युवक सुबह मिला मृत, मिर्गी के दौरे की आशंका

नता को विश्वास दिलाता हूँ की हमेशा की भांति विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहूँगा। मैं समस्त उत्तराखंड वासियों को पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देता हूँ। बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुई है उन्हें सरकार गठन के तुरंत बाद धरातल में उतारने का प्रयास करूँगा, और वर्तमान सरकार द्वारा जो भी जनहितकारी योजनाएं लाई जायेंगी उनका अधिक से अधिक लाभ अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिले उसके लिए प्रयासरत रहूँगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119