श्रीमदेवीद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भण्डारे के साथ समापन-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। माँ लखनेश्वरी धाम खज्यूरां पटलगांव में श्रीमदेवीद्भागवत ज्ञान यज्ञ जो परम पूज्य गुरुमाता जी के सानिध्य में आयोजित हो रहे कथा काआज मन्त्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति व भव्य भण्डारे के साथ शनिवार को समापन हो गया है। अंतिम दिवस पर कथा व्यास मोहन चन्द्र पाठक जी ने माँ भगवती की महिमा तथा यज्ञ का महत्व बताया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर महाप्रसाद ग्रहण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

कथा प्रतिदिन की तरह भजन गायक लोकेश पंत जी व उनकी टीम के मधुर कण्ठ से मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन गायक ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। माँ लखनैश्वरी धाम खज्यूरा पटलगांव ने क्षेत्रीय जनता के इस सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। इस मौके पर यजमान दयासागर वैला, किशोर रावत, इंद्र सिंह अधिकारी, ललित कैड़ा, भारत सती, हरीश चंद्र, बहादुर सिंह, आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119