उत्तराखंड…तेलंगाना से 5 करोड़ का सोना लेकर नेपाल भाग रहे थे बदमाश -रुद्रपुर में पुलिस ने बस से दबोचा
रुद्रपुर। तेलंगाना में करोड़ों रुपये के सोने की चोरी कर नेपाल फरार होने की फिराक में लगे महिला समेत तीन शातिर बदमाशों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद हुआ है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को सूचना दी थी कि सोना चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया और एसओजी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंच गए।
पुलिस ने रोडवेज बसों और संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। अभियान के दौरान एक रोडवेज बस में सवार महिला समेत तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में बरामद सोने की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी तेलंगाना में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही ऊधमसिंह नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर बेच रहा था स्मैक -लालकुआं पुलिस ने दबोचा तस्कर
हाईवे किनारे मटन-चावल की दुकान पर GST का शिकंजा -50 लाख से ज्यादा कारोबार का खुलासा