UKNEWS…एक माह से लापता पॉलीटेक्निक छात्र का जंगल में मिला शव, क्षेत्र में शोक
चमोली। राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर के एक छात्र का करीब एक माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड ज्योतिर्मठ के उर्गम क्षेत्र स्थित देवग्राम निवासी आदित्य नेगी (20) पुत्र रमेश नेगी राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में आईटी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गोपेश्वर में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि 13 मई की रात वह अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने 15 मई को चमोली कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मंगलवार को गोपेश्वर के समीप रौली ग्वाड़ के जंगल में घास लेने गई कुछ स्थानीय महिलाओं ने एक सड़ा-गला शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।
शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बाद में पुलिस ने युवक के दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने शव पर मौजूद कपड़ों और पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान आदित्य नेगी के रूप में की। इसके बाद परिजन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे।
चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही थी, लेकिन दोस्तों और अन्य परिचितों ने कपड़ों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
छात्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि उर्गम घाटी और पॉलीटेक्निक परिसर में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेलंगाना से 5 करोड़ का सोना लेकर नेपाल भाग रहे थे बदमाश -रुद्रपुर में पुलिस ने बस से दबोचा
उत्तराखंड…रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर बेच रहा था स्मैक -लालकुआं पुलिस ने दबोचा तस्कर
हाईवे किनारे मटन-चावल की दुकान पर GST का शिकंजा -50 लाख से ज्यादा कारोबार का खुलासा