उत्तराखंड…रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर बेच रहा था स्मैक -लालकुआं पुलिस ने दबोचा तस्कर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर ले जाई जा रही 7.35 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

इसी दौरान 8 जून 2026 को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने गांधीनगर प्रथम स्थित टूटी पुलिया जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर छिपाई गई पारदर्शी पन्नी से 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर आसपास के युवकों को बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 86/26 के तहत धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, स्मैक उपलब्ध कराने वाले सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ भी धारा 29 सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, दयालनाथ, आनंदपुरी और खीम सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119