मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज, गेट मीटिंग कर विरोध जताया
देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनीस्टीरियल सर्विसेस का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर विरोध जताया। कर्मचारी पदोन्नति में शिथिलीकरण समेत पुरानी एसीपी का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मिनिस्टीरियल कर्मचारी कलक्ट्रेट स्थित लोनिवि ऑफिस पहुंचे। यहां गेट मीटिंग में जुटे कर्मचारियों ने मांगों के निस्तारण को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा कि पदोन्नति में शिथिलीकरण समेत 21 सूत्रीय मांग पत्र पर अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। इसके कारण मिनीस्टीरियल कर्मचारियों को आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि यदि सरकार का मांगों के निस्तारण को लेकर यही रुख रहता है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ऐसे में किसी भी विपरीत स्थिति की जिम्मेदारी सीधे सरकार की होगी। सुभाष देवलियाल ने कहा कि पुरानी एसीपी के मसले को भी उलझा कर रखा गया है। इसके कारण कर्मचारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में सभी मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विरोध जताने वालों में सुभाष रतुड़ी, मुकेश ध्यानी, आशीष जोशी, अनुज प्रजापति, विक्रम रावत, सुरेन्द्र बछेती , विनोद चमोली, प्रदीप घिल्डियाल, सुभाष जगुड़ी, सोनाली शर्मा, संजय भास्कर, मंजुला पुंडीर, सुखवीर रावत, सरिता डबराल, परीक्षित नागर आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक