सड़क के लिए क्रमिक अनशन 55वे दिन भी जारी- सड़क की मांग पूर्ण न होने पर 5 गांव के ग्रामीण करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

शनिवार को मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे एकसूत्रीय सड़क की मांग को लेकर 55वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान आन्दोलनकारियो ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण का कार्य साशन प्रसाशन द्वारा प्रारम्भ नही कराया गया तो उक्त सडकविहीन 5 गांवो के सेंकडो ग्रामीण विधानसभा चुनाव 2022 का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

55वे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालों में लाल सिंह भंडारी,आनंद सिंह,कमल सिंह बिष्ट व महिपाल सिंह बिष्ट बैठे। वही आंदोलन को समर्थन देने वालो में संघर्ष समिति पव्वाधार के अध्यक्ष शंकर सिंह,प्रताप सिंह रावत,किशन सिंह,शंकर सिंह भंडारी ग्राम प्रधान सुरखालपाठक,अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष केदार सिंह,संरक्षक ठाकुर सिंह बिष्ट,सभासद कुंजनपुर राजेन्द्र सिंह धानिक,सेवानिवृत्त सूबेदार केशर सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक दान सिंह भंडारी, कैलाश सिंह महर,होशियार राम,लाल सिंह भंडारी,पुष्कर भंडारी,सुरेश सिंह बुंगला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119