पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। ग्राम प्रधान की तहरीर पर कथित रूप से राजनीतिक दबाव के चलते मुकदमा दर्ज न किए जाने का मामला सामने आया है। करीब चार माह तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने के बाद न्यायालय के आदेश पर आखिरकार लालकुआं थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। ग्राम प्रधान ने अब भी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

मामला ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी से जुड़ा है। प्रधान के अनुसार 28 अप्रैल 2026 की रात करीब नौ बजे पड़ोसी ठाकुर सिंह, चम्पा देवी, लता मेहता, मोनिका और हर्षिता मेहता ने उनके, उनकी पत्नी और परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...अभियोजन मामलों में देरी पर मुख्य सचिव सख्त -जघन्य अपराधों में तेजी से न्याय दिलाने के निर्देश

प्रधान का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने लालकुआं थाने में तहरीर दी, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके विपरीत उनके परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर घटना के अगले दिन ग्राम प्रधान संगठन ने भी प्रधान के समर्थन में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर प्रधान ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 साल से खड़िया खदान के खतरे में पूर्व सैनिक का मकान -न्याय के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे प्रेम राम

इसके बाद प्रधान ने अधिवक्ता घनानंद जोशी के माध्यम से हल्द्वानी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना के आदेश दिए।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लालकुआं थाने में एफआईआर संख्या 0132, दिनांक 25 अगस्त 2026 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 191(1), 191(2), 191(3), 309(4), 351(2) और 352 के तहत मामला पंजीकृत किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी

ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी ने न्यायालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अदालत के आदेश के बाद एफआईआर तो दर्ज हो गई, लेकिन आरोपितों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधान संगठन में भारी रोष है और संगठन आगे भी मामले को लेकर आवाज उठाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119