दुखद खबर… रीमा से बागेश्वर को आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त चार लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बलीघाट धरमघर मोटर मार्ग में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई शामिल है। 

बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत भाटनीकोट के पास कार संख्या डीएल.02सीएएम-0169 एल्टो कार रीमा से बागेश्वर को ओर आ रही थी। चिडंग गधेरे के पास कारअसंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

कोतवाल नेगी बताया कि घटना में मृतक कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम 26 वर्ष निवासी वडयूडा रीमा, नीरज कुमार पुत्र हरीश राम 25 वर्ष निवासी जुनयाल दोफाड, दीपक आर्या पुत्र हरीश राम 22 वर्ष, निवासी जुनयाल दोफाड, कैलाश राम पुत्र देव राम 24 वर्ष निवासी जुनयाल दोफाड़ की मौके पर मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119