चोरों ने बंद मकान से लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ
मोटाहल्दू । बंद मकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी जेवर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक दुर्गापालपुर परमा गांव निवासी चंदन सिंह बिष्ट के घर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़कर सेंधमारी करते हुए लाखों की नकदी जेवर चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य 10 अप्रैल को अपने निजी कार्य से बरेली गए हुए थे।
शनिवार 13 अप्रैल को देर शायं घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके उपरांत पीडि़तों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। पीडि़त के अनुसार चोर मकान में रखे सोने के मांग टीका, मंगलसूत्र कर्णफूल, नथ के अलावा नकदी लगभग 2500 और लैपटाप के साथ ही एसबीआई का एटीएम आदि चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार