आवारा कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत
देवरिया (उप्र)। देवरिया जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना इलाके में अमेठी माता मंदिर के पास शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में घुमंतू परिवार की चार साल की बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में अमेठी माता मंदिर के पास शंकर नामक व्यक्ति पिछले कई महीनों से अस्थायी झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य आजीविका के लिए भीख मांगने निकले तो आवारा कुत्तों ने उनके पीछे आ रही उनकी चार साल की बेटी पर हमला कर दिया। एसएचओ ने बताया कि जब तक लोगों ने कुत्तों को भगाया, तब तक उन्होंने लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। परिवार यहां भीख मांगकर जीविकोपार्जन करता था। उन्होंने बताया कि बच्ची के क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार