घर से दोस्त बुला कर ले गया था युवक को, वन क्षेत्र में मिला शव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । वन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव  मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर कोसी बैराज के निकट वन क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। जांच पड़ताल के बाद उसकी शिनाख्त मोहम्मद शरीफ उर्फ मिक्कू मरब 30 साल पुत्र स्व. रईस अहमद निवासी मोहल्ला बंबाघेर के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली के वरिष्ट उप निरीक्षक  मोहम्मद युनूस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मृतक की बहन चांदनी ने बताया कि उसके भाई शरीफ को बुधवार 30 अगस्त की दोपहर उसका दोस्त बुलाकर ले गया था उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। शरीफ के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि वह अपनी बहन चांदनी के साथ रहता था। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119