मोटर साइकिल रपटने से तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा । गुरुवार को सुयालबाड़ी के समीप एक मोटर साइकिल रपटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीन युवा गम्भीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिये हल्द्वानी भेजा गया है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा

   पुलिस सुत्रों के अनुसार बाईक रपटने से सागर बिष्ट पुत्र चंदन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी भटेलिया मुक्तेश्वर,विक्रम डंगवाल पुत्र नारायण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी भटेलिया मुक्तेश्वर, हरीश डंगवाल पुत्र भवान सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सुनकिया मुक्तेश्वर जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वहां से जा रहे वैज्ञानिक आई सी आर अल्मोड़ा  डॉ0निर्मल सिंह  द्वारा अपने निजी वाहन से गरमपानी अस्पताल में लाया गया ।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119