हल्द्वानी : आल्टो व स्कॉर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलवार प्रातः हल्द्वानी के रामपुर रोड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में ऑल्टो कार व स्कॉर्पियो के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

यह हादसा सुबह रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के समीप तड़के हुआ। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रही आल्टो कार को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे स्कार्पियो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें आल्टो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी लाइन नंबर 17 निवासी हाफिज, अफसरी और शाहजहां के रूप में हुई है, जबकि जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119