उत्तराखंड…बबूर गुमटी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला -मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ और लालकुआं के बीच बबूर गुमटी क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जबकि वाहन की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गई, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे बबूर गुमटी स्थित नरूला प्लॉट में चालक एवं चौकीदार के रूप में कार्यरत प्रेम सिंह (44 वर्ष) हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रेम सिंह को मृत्यु की पुष्टि के लिए डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

हादसे के दौरान टक्कर मारने वाले वाहन की नंबर प्लेट उखड़कर घटनास्थल पर गिर गई। पुलिस ने नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

इधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून से लथपथ प्रेम सिंह को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119