बनकोट के मकान में गिरा पोकलैंड सहित ट्राला, दो लोग घायल
बेरीनाग। गुरुवार देर शाम7 बजे तहसील गणाई गंगोली के ग्राम बनकोट में एक ट्राला मय पोकलैंड सरस्वती देवी पत्नी उमेद सिंह के मकान में गिर गया। ट्राले के ड्राइवर व परिचालक घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई लाया गया है। प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर रेफर करने की कार्यवाही की जा रही है। घायल राजेन्द्र सिंह व नितिन गंगवार है।
घायलो को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील डसीला सहित अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र गणाई लेकर आये।जिस मकान में ट्राला सहित पोकलैंड गिरी है वह क्षतिग्रस्त भी हो गया। जिस दौरान हादसा उस दौरान मकान में कोई मौजूद नही था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर