आगामी चुनावों के लिए कमर कसें कार्यकर्ता : सुरेश गड़िया
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी शिखर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। विधायक सुरेश गढ़िया ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी प्रारंभ करनी है। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्थानीय सरयू सभागार पर आयोजित कार्यसमिति में आगामी चुनावों की रणनीति और लक्ष्य तय किए गए। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेहतर काम कर रहीं हैं। कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ फिर से चुनावी समर में उतरना है। जिसके लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर ली गई हैं। संगठन से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अनुशासित पार्टी के प्रति जनता का विश्वास है। जिसे आगामी नगर पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में करना है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, खड़क टंगड़िया, मथुरा प्रसाद, गणेश सुरकाली, सुरेश कांडपाल, प्रकाश जोशी, हरीश मेहरा आदि थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर