गैंग लीडर रंजना सहित तीन पर लगी गैंगस्टर
हल्द्वानी। पुलिस ने गैंग चला रहे लीडर और उसके दो साथियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी, चोरी, मारपीट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गैंग लीडर रंजना सोनकर निवासी गांधीनगर, अजय यादव निवासी वार्ड नंबर 27, लखन सोनकर निवासी ट्रांजिट कैंप ऊधमसिंह नगर हाल निवासी गांधीनगर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। इनका गैंग लीडर रंजना सोनकर है।
तीनों पर हल्द्वानी सहित अन्य जगहों पर स्मैक-चरस तस्करी, मारपीट, धमकाने सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनके कारण लोगों में भय का माहौल है। लोग इनके खिलाफ गवाही देने न्यायालय नहीं पहुंचते हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए एसएसपी और डीएम को पत्र भेजा गया था। डीएम की ओर से इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की संस्तुति मिली है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज