दो नाबालिग छात्राएं लापता, वनभूलपुरा थाने के सामने प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं गुरुवार शाम से लापता हैं। उनके मोहल्ले में ही रहने वाले एक किशोर पर उन्हें बहलाकर यूपी ले जाने का आरोप है। छात्राओं का पता न चलने पर शुक्रवार को परिजनों और कुछ संगठनों ने वनभूलपुरा थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन परिजनों को दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


परिजनों के मुताबिक इनमें एक 15 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वहीं दूसरी उसके ही मकान में किराये पर रहने वाले की 13 वर्षीय बेटी है। वह शहर के ही स्कूल में 9वीं की छात्रा है। आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला एक युवक गुरुवार शाम दोनों को बहलाकर मंगलपड़ाव से मैजिक वाहन में बिठाकर लालकुआं और वहां से यूपी के बदायूं ले गया है। 11वीं की छात्रा के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी किशोर और छात्रा के भाइयों में कहासुनी हुई थी। परिजनों ने छात्राओं की जान को खतरा बताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

शुक्रवार को मामला जब कुछ संगठनों तक पहुंचा तो वे भी वनभूलपुरा थाने पहुंच गए। यहां परिजनों, संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए वनभूलपुरा थाने के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के काफी देर समझाने के बाद लोग शांत हुए। समर्थन में पहुंचे संगठनों ने भी जल्द छात्राओं की बरामदगी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
मामले में छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। मोबाइल और सीसीटीवी सर्विलांस टीमें छानबीन कर रही हैं। वहीं एक टीम को यूपी भी भेजा गया है। जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।    -नीरज भाकुनी, एसओ वनभूलपुरा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119