इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी पर केस

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस को दरोगा बताया। धारा चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी बहन को एक इंस्टाग्राम अकाउंट धारक से बातचीत के दौरान पता चला कि आरोपी अमित खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर उसे धोखा दे रहा था। पहले बातचीत में अमित ने अपनी पहचान पुलिस अधिकारी के रूप में बताई और इंस्टाग्राम पर पुलिस की वर्दी में फोटो भी लगाई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

लेकिन जब युवती ने अमित से उसकी असली पहचान के प्रमाण मांगे, तो वह आना-कानी करने लगा और आईडी देने से मना कर दिया। युवती को शक हुआ कि अमित पुलिस अधिकारी नहीं है और वह उसे धोखा दे रहा है। युवती ने सवाल उठाए तो अमित ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह मामला आगे बढ़ाया, तो वह उनकी बातचीत और अश्लील फोटो वायरल कर देगा। उसने गाली-गलौज भी की। युवती की बहन ने अमित से संपर्क किया तो उसने उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उसने युवती की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर पर अमित नाम के शख्स के खिलाफ आईटी ऐक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119