होटल के कमरे में युवक युवती के शव मिले

खबर शेयर करें 👉

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

–आत्महत्या का मामला प्रतीत

गुरुवार देर रात एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : काशीपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

संभल उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात संभल कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिवम (22) ने पंखे से फांसी लगा ली, जबकि स्वीटी (23) की मृत्यु कुछ जहरीली चीज़ खाने की वजह से हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र की थी, जबकि लड़का दिल्ली का रहने वाला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119