दुःखद समाचार : धौलछीना में 23 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में शोक

खबर शेयर करें 👉

धौलछीना में 23 वर्षीय एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं गमहीन माहौल में देर शाम शेराघाट स्थित सरयू तट पर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा

जानकारी के अनुसार धौलछीना बाजार में सुविधा होटल के संचालक लाल सिंह मेहरा की पुत्री कमला 23 निवासी बबूरिया नायल, हाल निवासी धौलछीना मंगलवार दोपहर बकरियों के लिए  चारा लाने के बाद नहाने के लिए जैसे ही बाथरूम में गई तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द  होने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही युवती ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका

बताया जा रहा है कि युवती की नवंबर में शादी तय हुई थी। अचानक हुई घटना से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है और मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।    

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119