दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर किया भालू ने हमला, गंभीर घायल
रामनगर। वन प्रभाग के मोहान रेंज में दो महिलाओं व एक पुरुष पर भालू ने हमला किया है। तीनों के सिर व हाथ पैर पर हमला कर लहुलूहान कर दिया है। महिलाएं शादी समारोह से लौट रही थी।इसके अलावा एक पुरुष जो गाय चराकर वापस घर लौट रहे थे उन पर भी भालू ने हमला किया है। तीनों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनसार तारी राम पुत्र गोविंद राम उम्र 60 साल निवासी मछोड़ जाख जिला अल्मोड़ा जंगल गाय चराने गए थे। बताया कि गांव की ही महिलाएं पुष्पा देवी पत्नी धन सिंह व मोहिनी देवी पत्नी आनंद सिंह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शाम करीब आठ बजे महिलाएं लौट रही थी, इसी दौरान भालू ने गांव के पास ही हमला कर दिया। बताया कि तारी राम भी गाय जंगल से चराकर वापस आ रहे थे। उन पर भी भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में घायल दो महिलाओं व एक पुरुष को रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर तीनों को काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीएमएस वीके टम्टा ने बताया कि भालू के हमले में घायल का इलाज किया गया। मोहान रेंज के रेंजर गंगा शरण ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। किसी से भी वहां पर नहीं जाने देने की अपील की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप