UK…शादी का झांसा देकर दुष्कर्म –अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, छह पर मुकदमा
नैनीताल। दिल्ली निवासी एक युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से संपर्क में आए बाराबंकी निवासी युवक और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दहेज की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले का पहला घटनास्थल नैनीताल होने के कारण मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने युवक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में शुभम वाजपेयी उसे कैंची धाम और नैनीताल घुमाने लाया था। नैनीताल में ठहरने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का भरोसा दिया।
युवती का आरोप है कि बाद में उदयपुर यात्रा के दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के परिजनों ने भी शादी कराने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में ₹50 लाख दहेज की मांग कर दी।
मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर शुभम वाजपेयी, उसके माता-पिता, बहन, जीजा और एक दोस्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 74, 75, 115(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट: यह आरोप शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना अभी शेष है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि