uk…रुद्रपुर में युवती का कथित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप –तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में शनिवार देर रात कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहने वाली युवती विगत देर शाम अपने मित्रों के साथ बाइक से घूमने निकली थी। आरोप है कि भूरारानी गेट के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान एक युवक और एक युवती बाइक से कूदकर भागने में सफल रहे, जबकि आरोपियों ने पीड़िता और उसके एक साथी को अपने कब्जे में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता के साथी का मोबाइल छीन लिया और उसे धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद वे युवती को काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर क्षेत्र के फलाईपुर के पास किसी सुनसान स्थान पर ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता का साथी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह पीड़िता मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और वैज्ञानिक जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाने का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यदि पीड़िता की आयु 18 वर्ष से कम पाई जाती है तो पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी लागू होंगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है और भूरारानी से भगवानपुर-फलाईपुर मार्ग तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119