उत्तराखंड…मकान कब्जाने की नीयत से युवती पर तलवार-चाकू से हमला –पिता, भाई समेत सात पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर के रेशमबाड़ी वार्ड-13 में एक युवती पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पिता, भाई, सौतेली मां और चार अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता गुलनिशा ने कोतवाली रुद्रपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता शाकुल नबी और भाई मुर्शीद लंबे समय से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि पिता की दूसरी शादी के बाद वह सौतेली मां मीना कुमारी और बड़े बेटे के साथ अलग रहने लगे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

तहरीर के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे शाकुल नबी, मुर्शीद, मीना कुमारी तथा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के चार-पांच अन्य लोग तलवार, चाकू और दराती जैसे धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

हमले में गुलनिशा के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर, गर्दन और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पीड़िता का आरोप है कि मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119