uk..वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से ₹2.62 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विकासनगर निवासी एक महिला ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने टास्क पूरा करने और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर महिला से ₹2.61 लाख से अधिक की रकम अलग-अलग चरणों में जमा करवा ली। जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुर, विकासनगर निवासी शिवानी कौशिक पत्नी अभिनय कौशिक ने तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच उनसे ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर संपर्क किया गया। शुरुआत में ठगों ने छोटे-छोटे टास्क पूरे कराने के बहाने ₹3,000 और ₹2,000 जमा करवाए।

इसके बाद अधिक लाभ का झांसा देकर ₹17,000 और ₹50,000 की अतिरिक्त राशि भी जमा करवा ली। बाद में ठगों ने यह कहकर ₹80,000 और जमा करा लिए कि टास्क पूरा करने में गलती हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ठगों ने बहाना बनाया कि उनका स्कोर 88 है और 100 स्कोर होने पर ही भुगतान (विदड्रॉल) किया जाएगा। इसी झांसे में उनसे ₹1.20 लाख और जमा करा लिए गए। इतनी बड़ी रकम जमा करने के बावजूद न तो उनकी मूल राशि वापस की गई और न ही किसी प्रकार का भुगतान मिला। उल्टा ठगों ने फिर से ₹1.20 लाख और जमा करने की मांग शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पीड़िता के अनुसार, इस साइबर धोखाधड़ी में उनसे कुल ₹2,61,798 की ऑनलाइन ठगी की गई है।

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर साइबर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119