उत्तराखंड…हरिद्वार जाने निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला एक 40 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

जानकारी के अनुसार, लामाचौड़ निवासी प्रकाश चंद्र पड़लिया ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई धर्मेंद्र पड़लिया उर्फ पप्पू (40 वर्ष) बीते 23 जून को हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार उन्होंने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

मुखानी थाना प्रभारी (एसओ) सुशील जोशी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119