UK: 19 लाख के फर्जी ऋण मामले में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार -बैंक में लगाए थे कूटरचित दस्तावेज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में पुलिस ने एक गारंटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राजू जीना रुद्रपुर स्थित अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात बताया गया है। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने उसे सात सितंबर की दोपहर रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर हाईकोर्ट सख्त -अधिकारियों को लगाई फटकार

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनागर ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हिमांशु कुमार ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 19 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया था। ऋण प्रक्रिया में राजू जीना गारंटर बना था।

जांच में पुलिस को आरोपित गारंटर की भूमिका भी संदिग्ध मिली। पुलिस का आरोप है कि राजू जीना ने गारंटर के तौर पर कूटरचित दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए और मुख्य आरोपित को ऋण दिलाने में सहयोग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले दो लोगों पर मुकदमा -लाखों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस टीम ने रुद्रपुर पहुंचकर रमपुरा क्षेत्र से राजू जीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे गारंटर की तलाश कर रही है। साथ ही कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, उनके इस्तेमाल और ऋण स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119