uk…साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले दो लोगों पर मुकदमा -लाखों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में मुखानी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में दोनों बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों से संदिग्ध रकम आने और लाखों रुपये का लेनदेन होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस को समन्वय पोर्टल के प्रतिबिंब मॉड्यूल के माध्यम से साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खातों की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक के दो खातों में संदिग्ध लेनदेन सामने आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 साल से खड़िया खदान के खतरे में पूर्व सैनिक का मकान -न्याय के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे प्रेम राम

जांच में पता चला कि पहले खाते में नौ से 20 जुलाई के बीच 67,355 रुपये, जबकि दूसरे खाते में 28 फरवरी से दो मार्च के बीच 2,45,078 रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ। सत्यापन के बाद पहला खाता विक्रम पुत्र प्रसादी निवासी बड़ी मुखानी, जज फार्म और दूसरा खाता आफताब पुत्र कय्यूम खान निवासी मिलक मालसा गिरधरपुर, ऊधमसिंह नगर के नाम पर पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना बताए चली गई अस्पताल में भर्ती महिला, प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना

मुखानी कोतवाली प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि एसआई अविनाश मौर्य की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल करने के साथ ही दोनों के साइबर अपराधियों से संबंधों की भी जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119