uttarakhand : पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत
–घास काटने जंगल गई थी पुष्पा सुयाल, अग्निवीर बना बेटा भी सदमे में
नैनीताल। विकासखंड ओखलकांडा की ग्राम सभा हैड़ाखान में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हैड़ाखान के तल्ला खेत निवासी पुष्पा सुयाल पत्नी हरीश सुयाल घर के पास जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर (पत्थर) गिरकर उनके ऊपर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने तथा मृतका के परिजनों को आपदा मद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
मंत्री के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुष्पा सुयाल अपने पीछे पति, दो पुत्र, एक पुत्री और सास-ससुर को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। बताया गया है कि मृतका के एक बेटे का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। मां की इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर हाईकोर्ट सख्त -अधिकारियों को लगाई फटकार
22 साल से खड़िया खदान के खतरे में पूर्व सैनिक का मकान -न्याय के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे प्रेम राम
उत्तराखंड : बिना बताए चली गई अस्पताल में भर्ती महिला, प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना