UK…तीन दिन की बारिश से पिथौरागढ़ बेहाल —दो बॉर्डर रोड समेत 16 सड़कें बंद, सीमांत क्षेत्र का संपर्क प्रभावित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और मलबा आने से दो बॉर्डर रोड सहित 16 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे सीमांत क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह ठप है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार कैंटर ने ली महिला की जान --अस्पताल के शौचालय से फरार हुआ चालक, परिजनों का हंगामा

बारिश के कारण टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से यातायात बाधित है। वहीं तवाघाट-गुंजी सड़क भी बंद पड़ी है। न्यू सोबला-तिंदाग तथा तवाघाट-थानीधार मार्ग पर भी भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

इसके अलावा कालिका-खुमती, बांसबगड़-धामीगांव, बांसबगड़-जाराजिबली, तपोवन-रॉथी, मदकोट-दारमा, होकरा-नामिक, जौलजीवी-झूलाघाट, छेड़ा-आगर, समकोट-गिनीबैंड और नाचनी-भैसकोट सड़कें भी पिछले कई दिनों से बंद हैं। इनमें से कुछ मार्ग पिछले सात दिनों से यातायात के लिए बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  6 दिन बाद फिर शुरू हुई बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा --श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर

थल-तेजम सड़क बंद होने से कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। वहीं तवाघाट मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोग मलबे और चट्टानों के बीच से जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार --जजी कोर्ट तिराहे से पुलिस ने दबोचा

लगातार सड़कें बंद रहने से सीमांत क्षेत्रों के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी प्रभावित स्थानों पर मशीनें और टीमें तैनात कर दी गई हैं तथा सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119