UK…लमगड़ा व दन्या में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, छह पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लमगड़ा और दन्या थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल छह पेटी अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

थाना लमगड़ा पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में मोरनौला स्थित जैंती-खांकर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार (यूके08एएक्स-7313) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार से चार पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक दिनेश सिंह निवासी ग्राम बक्सवर, लमगड़ा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

इसी क्रम में थाना दन्या पुलिस ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में बुशीलधार बैंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कमल सनवाल निवासी ग्राम कालोटा के कब्जे से दो पेटी (96 पाउच) माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल राकेश मेलकानी शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119