Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें 👉

–मालिक और ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल (पुश्ता) निर्माण के दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। मामले में निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना भीमताल को हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली भीमताल की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एसपी अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती अंजना नेगी और प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेंद्र कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में हिस्सा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रमिक अन्य मजदूरों और ठेकेदार के साथ रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान दीवार का बेस तैयार करते समय अचानक ऊपर से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। घटना का समय दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गौरी देवी (38 वर्ष), पत्नी महेंद्र, निवासी संजय नगर, लालकुआं, हल्द्वानी, हाल निवासी निसौला, भीमताल और हरीश थापा (18 वर्ष), पुत्र दीपक थापा, निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। घायल श्रमिक की पहचान नेत्र बहादुर उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में महिला और पुरुष के शव मिले। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों की भीड़ जुट गई। घायल श्रमिक को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भीमताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119