UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
हल्द्वानी। शहर के गोरा पड़ाव फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे गौला फ्लाईओवर पर हुआ। कार संख्या UK02A2544 काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी। कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। दुर्घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक और युवती का उपचार जारी है।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक और युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने के बाद घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी