UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर
खटीमा। क्षेत्र के बिरिया कुंवर गढ़ी में चोरों ने एक पूर्व सैनिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बिरिया कुंवर गढ़ी निवासी पूर्व सैनिक करण बिष्ट के घर पर घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर से सोने के कीमती आभूषण, पुराने जमाने के चांदी के 11 दुर्लभ सिक्के और करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पूर्व सैनिक के घर में हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक