uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
रुड़की। शादी की खुशियां उस समय मातम और तनाव में बदल गईं, जब बारात आने से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया। युवती की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात लेकर जाने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लंढौरा क्षेत्र के एक युवक का रिश्ता खादर क्षेत्र की युवती के साथ तय हुआ था। 23 अक्टूबर को युवक की बारात जानी थी। खास बात यह थी कि उसी दिन दुल्हन की दो अन्य बहनों की बारात भी आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और दूल्हे पक्ष में भी मढ़े का आयोजन किया जा चुका था।
बताया जा रहा है कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बीच बारात आने से एक दिन पहले युवती द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना सामने आई। युवती की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद दूल्हे पक्ष ने शादी से कदम पीछे खींच लिए और रिश्ता तोड़ दिया।
घटना के बाद शादी की तैयारियों के बीच दोनों पक्षों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल युवती की स्वास्थ्य स्थिति और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार