ओमान में नौकरी करने वाले युवक ने घर में लगाई फांसी -परिवार वालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही कर दिया अंतिम संस्कार….मामला सोशल मीडिया में छाया तो अब पुलिस को सौंपी तहरीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ग्राम सभा खेतलसण्डा मुस्ताजर के बुढ़ाबाग निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ओमान में नौकरी करता था और आठ मई को अपने घर आया था, उसके पांच दिन बाद ही युवक ने अपने घर में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई, लेकिन अचानक यह मामला सोशल मीडिया में सुखिर्यों में आ गया है। जिसमें युवक की हत्या या आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आशंका जताई जा रही है। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। बूढ़ाबाग निवासी गौरव कुमार लोहिया 27 पुत्र स्व. दयालू राम ओमान में रहकर काम करता था। वह आठ मई को अचानक घर आया और 12 मई की रात को उसने किसी समय फांसी लगा ली। उस समय घर पर उसकी पत्नी और दो साल की बेटी थी। ग्राम प्रशासक वीरेंद्र राज ने बताया परिवार वालों का कहना था कि जब वह घर आया तो ओमान में उसके साथियों के साथ कोई हादसा होने और उसके जल्दी वापस नहीं जाने पर उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। परिवार वालों को यह लगा कि हो सकता है किसी परेशानी की वजह से गौरव ने आत्महत्या की हो। इसलिए परिवार के लोगों ने 13 मई को बगैर पोस्टमार्टम के ही गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

युवक की मौत के बाद ओमान के उसके साथियों को यकीन नहीं हुआ कि गौरव इस दुनिया में नहीं है। जबकि उन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि एक पिथौरागढ़ का युवक गौरव को ब्लैक मेल कर रहा था, जो उससे रुपये लेता रहता था। वह ओमान से निकलते समय उनसे कहकर आया था कि वह इस मामले को निपटाकर वापस आएगा। गौरव की मौत के बाद सभी लोग अचंभित हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने कहा कि तहरीर मिली है।  इसमें न ही पंचायतनामा कराया गया न पोस्टमार्टम, और न ही कोई सूचना पुलिस को दी गई। जबकि युवक का भाई चूका पुलिस चेक पोस्ट में गार्ड में पुलिस में ही है, फिर भी उन्होंने मामले की जांच के लिए तहरीर दी है। जो भी तथ्य मिलेंगे विधि सम्मत कार्रवाई होगी। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119