उत्तराखंड…कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती –फर्जी एआई वीडियो पर तीन घंटे में होगी कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती की गई है। ये कमांडो सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे और भ्रामक, फर्जी तथा एआई से तैयार किए गए वीडियो की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे। प्रशासन का दावा है कि एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को करीब तीन घंटे के भीतर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जबकि सामान्य भ्रामक सामग्री पर 36 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी।

सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोशल मीडिया मंचों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर साइबर निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। कांवड़ मेले के बाद यही व्यवस्था कुंभ मेले में भी लागू की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई है। मानसून, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य और कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच मेला संचालन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और सभी दुकानों पर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

प्रशासन 15 अगस्त तक मेला व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखेगा। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा और इस अवधि में विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कुंभ मेले से पहले प्रमुख क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बदलते हालात को देखते हुए पुलिस की रणनीति को आधुनिक बनाया गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग करेंगे। डीजे वाहनों को निर्धारित मानकों के भीतर ही संचालन की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119